एमपी में तैनात डीएसपी संतोष पटेल हाल ही में सतना में एक सफाईकर्मी के घर पहुंचे जिन्होंने 1999 में अपना खून देकर उनकी जान बचाई थी। डीएसपी ने X पर बताया, "26-साल बाद खोजा तो...वह इस दुनिया में नहीं थे।" डीएसपी ने सफाईकर्मी की बेटियों को कुछ रुपए देकर उनके पैर छुए और उनका कन्यादान करने का संकल्प लिया।