जिसके नाम पर पड़ा गाज़ियाबाद का नाम उसके वंशज की संपत्ति हुई कुर्क, चप्पल-झाड़ू तक ले गई पुलिस
यूपी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गाज़ियाबाद को बसाने वाले गाज़ीउद्दीन के वंशज की संपत्ति कुर्क की है। बकौल रिपोर्ट्स, चेक बाउंस मामले में गाज़ीउद्दीन की पांचवीं पीढ़ी के वंशज मोहम्मद इमरान खान और उनकी मां के घर से पुलिस झाड़ू-चप्पल तक साथ ले गई है। गाज़ीउद्दीन के नाम पर ही शहर का नाम गाज़ियाबाद रखा गया था।