जैसलमेर में 60 इंच की पाइपलाइन फटने से अचानक बने बाढ़ जैसे हालात, 50 से ज़्यादा घर 'डूबे'
जैसलमेर (राजस्थान) में सोमवार को अचानक से पानी आ जाने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। पोकरण-फलसूंड-सिवाना पेयजल परियोजना की 60 इंच की पाइपलाइन के फटने से रामदेवरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई बस्ती के 50 घरों में 4-5 फीट तक पानी घुस गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया, "उच्च दबाव लाइन के कारण पानी का बहाव काफी तेज़ था।"