जंगल की आग के बीच यूएस में बचाई गई महिला ने डोरबेल कैमरा से अपने घर को जलते देखा

कोलोराडो (अमेरिका) में जंगलों की आग के बीच बचाई गई एक महिला ने अपने डोरबेल कैमरा से अपने घर को जलते देखा। उसने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "मैं सन्न हूं। मुझे नहीं पता कि...कुछ बचा है या नहीं।" गुरुवार से शुरू हुई आग में करीब 1,000 मकान तबाह हो गए जबकि हज़ारों लोगों को बचाया गया है।