जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज के 11वें वंशज शिरिश महाराज ने की आत्महत्या

जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज के 11वें वंशज शिरिश महाराज मोर ने 30-वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें शिरिश महाराज ने लिखा है कि वह आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी पिछले महीने शादी तय हुई थी और शादी अप्रैल/मई में होनी थी।