जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति रहते कितनी मिलती थी सैलरी और क्या थीं अन्य सुविधाएं?

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें उप-राष्ट्रपति रहते हुए हर महीने ₹4 लाख वेतन मिलता था। वेतन के अलावा उप-राष्ट्रपति को कई अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं। इनमें सरकारी आवास, चिकित्सा सुविधा, मुफ्त यात्रा, संचार सेवाएं, दैनिक भत्ते, सुरक्षा और स्टाफ, सरकारी वाहन और कार्यालय खर्च शामिल है।