जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' के कीमती सामान को स्ट्रॉन्ग रूम में किया गया शिफ्ट
पुरी (ओडिशा) स्थित जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' में रखीं मूल्यवान सामग्री और आभूषणों को अस्थाई स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट किया गया है। सामान को 3 लकड़ी की अलमारियों, 2 लकड़ी की पेटियों, 1 स्टील की अलमारी और 1 लोहे की पेटी में रखा गया है। इससे पहले 14 जुलाई को 46 साल बाद रत्न भंडार को खोला गया था।