जघन्य व कायरतापूर्ण हमला: पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हुए हमले को लेकर यूएनएससी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने पेशावर (पाकिस्तान) की मस्जिद पर हुए हमले की निंदा की है। गुटेरेश ने कहा, "यह काफी घिनौना है क्योंकि हमला धार्मिक स्थल पर किया गया।" यूएनएससी ने कहा, "यह 'जघन्य और कायरतापूर्ण' हमला है। आतंकवाद सभी रूपों में अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरों में से एक है।"