सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस इंदिरा बनर्जी शनिवार को रिटायर हो गईं। उन्होंने बार असोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में कहा, "एकमात्र खेद यह है कि यहां मेरे कार्यकाल का एक बड़ा हिस्सा महामारी के चलते तबाह हो गया।" उन्होंने कहा, "जज बनना भी एक मायने में एक बलिदान है। मैं खुश हूं। साढ़े 20 साल बाद अब आज़ाद हूं।"