जज भी इसे एकसाथ नहीं देख सकते: अलाहबादिया की अभद्र टिप्पणी पर सॉलिसिटर जनरल

केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी 'अश्लील नहीं, बल्कि विकृत' थी। मेहता ने कहा, "हास्य व अश्लीलता अलग-अलग चीज़ हैं और विकृतता दूसरे स्तर की है।" उन्होंने कहा, "पुरुष और महिला की तो बात ही छोड़िए...जज इसे एकसाथ नहीं देख सकते।"