जजों को ट्रेनिंग की ज़रूरत है: कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर सीजेआई
सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा है कि जजों को कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग में अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "पटना हाईकोर्ट के एक जज का आईएएस अफसर के कपड़ों पर सवाल का एक क्लिप सोशल मीडिया पर मौजूद है। बतौर जज हमें ट्रेन्ड होना होगा क्योंकि आजकल कोर्ट में कहे हर शब्द सार्वजनिक होते हैं।"