जडेजा को वनडे टीम से ड्रॉप नहीं किया गया, अजीत अगरकर ने किया स्पष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया है कि श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ड्रॉप नहीं किया गया बल्कि उन्हें ब्रेक दिया गया है। उन्होंने कहा, "छोटी सीरीज़ में जडेजा और अक्षर पटेल दोनों को ले जाने का कोई मतलब नहीं था...हमें पता है कि जडेजा ने क्या किया है।"