जडेजा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लाबुशेन को रन लेने से रोका, वीडियो आया सामने

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 सेमीफाइनल में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन लेने से रोकने का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ द्वारा लगाया गया शॉट लाबुशेन के बल्ले से टकराकर दूर चला गया जिसके बाद स्मिथ ने रन लेने की पहल की लेकिन जडेजा ने लाबुशेन को पकड़ लिया।