रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें 2023 में सीएसके के खिताब जीतने के बाद धोनी उन्हें गोद में उठाए हुए नज़र आए। जडेजा ने दोनों के जर्सी नंबरों का ज़िक्र करते हुए लिखा, "8 का 7 के लिए रिस्पेक्ट फॉरएवर।" धोनी आईपीएल 2027 से सीएसके के मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे।