जडेजा के आउट होने से बचने पर कोहली ने ऊपर देखकर कहा 'बच गए'; वायरल हुआ वीडियो
एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 18वें ओवर में रवींद्र जडेजा के एलबीडब्ल्यू आउट होने से बचने पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है। डीआरएस रिप्ले में जडेजा के नॉट-आउट होने की पुष्टि होने पर कोहली ने ऊपर देखकर 'बच गए' कहा। जडेजा-कोहली ने मैच में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 35-35 रन बनाए थे।