पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि आईपीएल-2022 में रविंद्र जडेजा नाम के लिए सीएसके के कप्तान हो सकते हैं लेकिन एम.एस. धोनी ही ज़िम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा, "यह जडेजा को अनुभव देने के लिए हो सकता है क्योंकि शायद अगले साल से धोनी मैदान पर नज़र नहीं आएं।" बकौल सहवाग, "उस लिहाज़ से यह अच्छा कदम है।"