उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक महिला ने अपनी नवजात बेटी की कथित तौर पर जन्म के 45 मिनट बाद छत से फेंककर जान ले ली है। पहले महिला ने मामले में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी लेकिन पकड़ी गई। वहीं, इस मामले में महिला ने पूछताछ में कहा कि वह बेटा चाहती थी।