जन्म के समय गोरा होता है बच्चा, कुछ हफ्तों बाद क्यों गहरा होने लगता है उसका रंग?

डर्माटॉलॉजिस्ट डॉ. शिवांगी राणा ने बताया था कि जन्म से पहले बच्चे की त्वचा पर मेलानिन प्रोड्यूसिंग सेल्स का विकास अच्छी तरह नहीं हो पाता है जिसके कारण जन्म के कुछ समय बाद उसका रंग गहरा होने लगता है। उन्होंने कहा, "बच्चा जैसे-जैसे बढ़ता है, उसके शरीर में मेलानिन...डेवलप होने लगते हैं और त्वचा को असली रंग मिलने लगता है।"