राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ये परीक्षाएं पहले 16 फरवरी से शुरू होनी थीं। बोर्ड ने जनगणना-2027 के चलते परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। हालांकि, नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। विद्यार्थी संशोधित टाइमटेबल के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।