बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों का ज़िक्र करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है, "जब जनता की अवस्थाओं को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनतीं...तो लोगों में सरकार के खिलाफ असंतोष होता है।" हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि असंतोष व्यक्त करने के लिए अराजक प्रदर्शन से किसी को कोई फायदा नहीं होता।