जनता करेगी उत्तराधिकारी का फैसला: पांडियन को उत्तराधिकारी बनाए जाने के सवाल पर पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन को उत्तराधिकारी बनाए जाने से जुड़े सवाल पर कहा है, "मुझे समझ नहीं आता कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर क्यों दिखाया जाता है।" उन्होंने कहा, "उत्तराधिकारी का फैसला राज्य की जनता करेगी।" पांडियन द्वारा फैसले लिए जाने के आरोपों को 'बेतुका' बताते हुए उन्होंने कहा, "सभी फैसले मैं खुद लेता हूं।"