जनता का खून पीने वाले गोरे नैतिकता का ज्ञान दे रहे: दीप्ति के मांकडिंग पर कुमार विश्वास

कवि कुमार विश्वास ने इंग्लैंड की टीम के फैन्स द्वारा मांकडिंग को लेकर भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा की आलोचना करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "दो सदियों तक बिना कायदे-कानून, अमानवीय तरीके से दुनियाभर के देशों की निरपराध जनता का खून पीने वाले गोरे...हमारी बेटी दीप्ति शर्मा के नियमानुकूल कौशल पर नैतिकता का ज्ञान दे रहे हैं।"