जनता के विश्वास को कूड़ेदान में फेंक दिया गया: जिम कॉर्बेट में पेड़ों की कटाई पर एससी

सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में पेड़ों के काटे जाने और अवैध निर्माण किए जाने की आलोचना की है। कोर्ट ने कहा, "कुछ राजनीतिक और व्यावसायिक लाभ के लिए राजनेता और वन अधिकारी के बीच हुई सांठ-गांठ के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है। जनता के विश्वास को कूड़ेदान में फेंक दिया गया है।"