inshorts

जनरल अटलांटिक इस कंपनी में बेच सकती है 10-15% हिस्सा, कंपनी का शेयर 5% टूटकर बंद

प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ब्लॉक डील के ज़रिए फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्लैटफॉर्म केफिन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड में 10-15% हिस्सेदारी बेच सकती है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजीज़ का शेयर बीएसई पर सोमवार को लगभग 5% की गिरावट के साथ ₹1093.20 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि वर्तमान में जनरल अटलांटिक के पास कंपनी में 22.9% हिस्सेदारी है।