जनवरी 2021 के इश्यू पर गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को मिला 175% का रिटर्न
आरबीआई ने 19 जनवरी 2021 को जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (2020-21 सीरीज़-एक्स) का प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस ₹14,130 तय किया है। बॉन्ड ₹5,117/यूनिट पर जारी हुए थे यानी जिन निवेशकों ने बॉन्ड इस भाव पर खरीदे थे उन्हें लगभग 175% का रिटर्न मिलेगा। रिडेम्पशन प्राइस 13, 14 और 16 जनवरी के 999 शुद्धता वाले सोने के भाव पर आधारित है।