भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A जल्द भारतीय वायुसेना में शामिल हो सकता है। 'द प्रिंट' के मुताबिक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) जनवरी 2027 में पहले एक या दो विमान सौंप सकता है। रडार और सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें दूर की जा रही हैं। फरवरी में होने वाले एयरो इंडिया 2027 से पहले इसकी डिलीवरी की संभावना है।