जनवरी से वॉट्सऐप पर नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे थर्ड पार्टी AI चैटबॉट्स

15 जनवरी 2026 से वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को थर्ड पार्टी एआई चैटबॉट्स की सुविधा नहीं मिलेगी। मेटा ने अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है जिसके चलते किसी थर्ड पार्टी एआई चैटबॉट का इस्तेमाल वॉट्सऐप पर नहीं किया जा सकेगा। इस समय वॉट्सऐप पर 5 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं।