जनवरी 2022 में थोक महंगाई दर घटकर 12.96% हुई, खाने-पीने की चीज़ें हुईं महंगी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट जारी है। जनवरी 2022 में यह 12.96% पर आ गई जो दिसंबर 2021 में 13.56% व नवंबर 2021 में 14.87% थी। हालांकि, जनवरी 2022 में खाद्य वस्तुओं की महंगाई बढ़कर 10.33% पर पहुंच गई जो दिसंबर, 2021 में 9.56% थी और सब्ज़ियों की मूल्यवृद्धि 38.45% पर पहुंच गई है।