जनवरी 2023 में ₹1.55 लाख करोड़ हुआ जीएसटी संग्रह, अब तक का दूसरा सर्वाधिक
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जनवरी 2023 में सकल जीएसटी संग्रह ₹1,55,922 करोड़ हुआ जो जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। इसमें से केंद्रीय जीएसटी में ₹28,963 करोड़, राज्य जीएसटी में ₹36,730 करोड़ और एकीकृत जीएसटी में ₹79,599 करोड़ मिले। 2022-23 में तीसरी बार जीएसटी संग्रह ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक रहा है।