inshorts

'जनसांख्यिकीय संतुलन' बिगड़ने के कारण बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाया गया: डीजी

बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि सीमावर्ती राज्यों में ‘जनसांख्यिकीय संतुलन’ बिगड़ गया है और शायद इसी वजह से केंद्र ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाया है। बकौल सिंह, बीएसएफ 'समानांतर पुलिस के रूप में काम करने' की कोशिश नहीं कर रहा और जांच व चार्जशीट दाखिल करने की शक्तियां राज्य के पास बनी हुई हैं।