जब कोई महीने में एक बार, हफ्ते में एक बार या रोज़ शराब पीता है तो शरीर पर क्या असर होता है?
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक, महीने में एक बार शराब पीने से लिवर पर कुल लोड बहुत कम होता है। सेठी ने बताया कि जब कोई हफ्ते में एक बार शराब पीता है तो लिवर पर स्ट्रेस शुरू हो जाता है और नींद की क्वॉलिटी घट जाती है। रोज़ शराब पीने से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है।