12 मार्च 2006 को दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 435-रन का लक्ष्य हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान रिकी पॉन्टिंग (164) की बदौलत 434/4 का स्कोर बनाया था और हर्षल गिब्स की 175-रन की पारी ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी थी। इस जीत के साथ ही अफ्रीका वनडे में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बनी थी।