जब कोई गलती नहीं की तो मानना कैसा?: यौन शोषण मामले में कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह
डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख व बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में 'क्या आप गलती मानना चाहते हैं?' जज के सवाल पर बृजभूषण ने कहा, "कोई सवाल ही नहीं है, जब कोई गलती की ही नहीं तो मानना कैसा?"