जब तक अमेरिका शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक नहीं खोलेंगे होर्मुज़ स्ट्रेट: ईरान
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने कहा है कि जब तक अमेरिका शर्तें पूरी नहीं करता और उसके वादों को लागू नहीं किया जाता, तब तक ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट दोबारा नहीं खोलेगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा और युद्ध में हासिल बढ़त को मज़बूत करने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल करेगा।