जब तक ऐसी बेटियों का जन्म होता रहेगा आतंकवादी कामयाब नहीं होंगे: बिंद्रू की बेटी पर अधिकारी

जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारी इम्तियाज़ हुसैन ने श्रीनगर में मंगलवार को आतंकियों के हाथों मारे गए मक्खनलाल बिंद्रू की बेटी के बयान को लेकर कहा है, "जब तक भारत में ऐसी बेटियों का जन्म होता रहेगा...तब तक कायर आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।" बिंद्रू की बेटी ने आतंकियों को लेकर कहा था, "अगर औकात है...तो...मेरे सामने आ।"