जब तक जज 50 केस निपटाते हैं तब तक 100 नए दायर हो जाते हैं: लंबित मामलों को लेकर रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि जबतक कोई जज 50 मामलों का निपटारा करता है तबतक 100 नए मुकदमे दायर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब अधिक जागरूक हैं और विवादों को निपटाने के लिए अदालतों का रुख करते हैं। बकौल रिजिजू, लंबित मामलों को कम करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं।