जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक बेटे की अस्थियां विसर्जित नहीं करूंगा: अतुल सुभाष के पिता

बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार ने कहा है, "जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक बेटे की अस्थियां नहीं विसर्जित करूंगा।" अतुल की पत्नी निकिता, उसकी मां और उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद पवन कुमार ने कहा, "उसने (निकिता) मेरे पोते के भरण-पोषण के पैसे को लेकर मेरे खिलाफ नया केस दर्ज करवाया है।"