केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद कहा है कि जब तक बीजेपी की मोदी सरकार है एक इंच ज़मीन पर भी कोई कब्ज़ा नहीं कर सकता। शाह ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसे चीनी सैनिकों को कुछ ही घंटों में खदेड़ दिया।