पेट में अलग-अलग माइक्रोब्स की कॉलोनी होती हैं जो मल के न्यूट्रियंट्स पर जीवित रहती हैं। इनका पसंदीदा खाना फाइबर होता है लेकिन आंत में मल ज़्यादा देर तक रहने से फाइबर खत्म हो जाता है और माइक्रोब्स प्रोटीन पर निर्भर हो जाते हैं। इससे टॉक्सिक मेटाबोलाइट उत्पन्न होते हैं और इनमें से कुछ किडनी/लिवर डिफंक्शन से जुड़े होते हैं।