केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने बताया कि आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक जब भी अच्छा खेलते हैं तो वह उन्हें फोन करके कहते हैं, "काश आप हमारे लिए ऐसा खेलते।" दरअसल, कार्तिक 2018-2021 तक केकेआर का हिस्सा रहे हैं। केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर को लेकर उन्होंने कहा, "वह किसी को भी मेंटॉर करें, उनसे कोई मनमुटाव नहीं होता।"