जब नहीं था सर्फ और साबुन तब कैसे मैले कपड़े को चमकाते थे भारतीय? जानें क्या था तरीका
भारत में जब सर्फ/साबुन नहीं था तब मैले कपड़ों को चमकाने के लिए रीठा-रेह का इस्तेमाल होता था। रीठा का इस्तेमाल महंगे-मुलायम कपड़ों के लिए होता था जिससे पानी में झाग बनने लगता था और फिर झाग को निकालकर कपड़े पर डाला जाता और पत्थर/लकड़ी पर रगड़कर उसे चमकाया जाता था। रेह से नदी/तालाब किनारे कपड़ों को धोया जाता था।