जब पीएम मोदी हमसे बात करते हैं तो लगता है कि पूरा देश हमारे साथ खड़ा है: हरमनप्रीत कौर
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वालीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनसे प्रोत्साहन मिलना बड़ी बात है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के हमसे बात करने पर लगता है कि पूरा देश हमारे साथ खड़ा है और...हर कोई हमारी मेहनत की सराहना कर रहा है। यह टीम के लिए उपलब्धि है।"