inshorts

जब प्रियंका गांधी को सच पता चलेगा तो उन्हें महसूस होगा कि धरने में नहीं जाना था: बृजभूषण

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के रेसलर्स के धरने में शामिल होने पर कहा है, "प्रियंका गांधी को तथ्य पता नहीं थे और दीपेंद्र हुड्डा उन्हें बहकाकर लाए थे।" उन्होंने कहा, "जिस दिन उनको (प्रियंका) सच्चाई पता चलेगी, जांच की रिपोर्ट आ जाएगी तब उन्हें महसूस होगा कि नहीं जाना चाहिए था।"