जब भी किसी को गिरफ्तार किया जाए तो पुलिस उसे लिखित में बताए कि क्यों पकड़ा है: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अपने हालिया फैसले में कहा है कि जब भी किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए तो पुलिस उसे लिखकर बताए कि उसे क्यों पकड़ा गया है। बकौल कोर्ट, लिखित सूचना की भाषा ऐसी हो जो गिरफ्तार व्यक्ति समझ सके। कोर्ट ने कहा कि अगर कारण नहीं बताया गया तो गिरफ्तारी अमान्य मानी जाएगी।