जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से बहुत कुछ होता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में एक कार्यक्रम में मंगलवार को कहा, "मैंने देखा है कि 'कुछ कुछ होता है' गाना यहां बहुत ही लोकप्रिय है।" उन्होंने कहा, "जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं...तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है।" पीएम मोदी के इस बयान के बाद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।