जब भारत को रूस व चीन के घनिष्ठ संबंध दिखेंगे तब ज़रूर उसकी सोच प्रभावित होगी: अमेरिका
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को लेकर कहा है, "जब भारत को चीन और रूस के घनिष्ठ संबंध दिखेंगे तब ज़रूर उसकी सोच प्रभावित होगी।" अमेरिका ने कहा, "हम जानते हैं कि रूस व चीन के बीच संबंधों पर भारत की चिंताएं हैं। भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अत्यंत तनावपूर्ण हालातों का सामना कर रहा है।"