आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में आखिरी ओवर में 17-रन डिफेंड करने वाले भारतीय पेसर उमरान मलिक ने एक मैच पहले अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू को लेकर कहा है, "जब भुवी (भुवनेश्वर कुमार) भाई ने कैप दी...तो मैं रुआंसा हो गया था।" उन्होंने कहा, "भारत के लिए खेलना...मेरा सपना था।" उमरान ने दूसरे टी20I में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया था।