जब मेरा सिर किसी चीज़ से टकराता है तो चीज़ें धुंधली दिखने लगती हैं: अपनी हार पर विनेश

टोक्यो ओलंपिक्स में प्रदर्शन को लेकर हुई आलोचना के बाद रेसलर विनेश फोगाट ने कहा है कि वह दबाव के कारण नहीं हारीं। उन्होंने कहा, "(शायद मैं हार गई क्योंकि) जब मेरा सिर किसी चीज़ से टकराता है तो (पुराने कनकशन के कारण) चीज़ें धुंधली दिखने लगती हैं...शायद यह ब्लड प्रेशर की वजह से हो या वज़न कम होने से।"