जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो मुझे केवल एम.एस. धोनी ने मेसेज किया था: कोहली

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने जब टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो वह जितने भी खिलाड़ियों के साथ पहले खेले उनमें से केवल एम.एस. धोनी ने उन्हें मेसेज किया था। उन्होंने आलोचकों पर कहा, "कई (पूर्व) खिलाड़ियों के पास...मेरा नंबर है...बहुत लोग टीवी पर सुझाव देते हैं...लेकिन किसी का...मुझे मेसेज नहीं आया।"