जब हम अदालत में बैठते हैं तो किसी धर्म को मानने वाले नहीं रहते: वक्फ पर बहस के दौरान CJI

सीजेआई संजीव खन्ना ने बुधवार को वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई में केंद्र की उस दलील पर संज्ञान लिया कि हिंदू न्यायाधीशों की पीठ को वक्फ से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र के वकील से कहा, "माफ कीजिए मिस्टर...जब हम यहां बैठते हैं तो...किसी धर्म को मानने वाले नहीं रह जाते।"